Sunday, 22 January 2017

बाबर का परिचय

बाबर का जन्म 14 फरवरी 1483 ई में फरगना में हुआ था। इसके पिता का नाम उमर शेख मिर्जा जो की तैमूर का वंसज था तथा माता का नाम कुत लुग निगार खानम था । जोकि चंगेजखा की वंसज थी। इसप्रकार बाबर मध्य एशिया के दो महान शासको का वंसज था।
बाबर ने भारत में मुग़ल वंश की स्थापना की।

बाबर के भारत पर आक्रमण के उद्देश्य


(1) भारत की राजनीति स्थित अनुकूल थी ,जो बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए उत्साहित कर रही थी।
(2) वह तैमूर का उत्तराधिकारी होने के नाते वो इस क्षेत्र पर अपना दावा कर रहा था।
(3) काबुल , कंधार और बदख्साँ के क्षेत्र से उसका प्रशासनिक खर्च भी पूरा नहीं हो रहा था ।

सामाजिक विषय

बाबर के चरित्र की विशेषता 
(1) बाबर को कलम और तलवार दोनों का सिपाही कहा जाता था।
(2) सैनिक कार्यो के साथ - साथ वह साहित्य के प्रति भी रूचि रखता था। उसे तुर्की ,फारसी और साहित्य का अच्छा ज्ञान था।
(3) बाबर स्वयं भी उच्च कोटि का साहित्यकार था। उसने अपनी आत्म कथा लिखी थी जिसके फारसी अनुवाद को बाबरनामा कहते हैं।
(4) बाबर को बगीचों का बहुत शौक था।उसने आगरा तथा लाहौर के आस - पास कुछ बाग बागीचे भी लगवाये थे।