Sunday, 19 February 2017

टेलीकांफ्रेंसिंग

टेलीकांफ्रेंसिंग तीन प्रकार की होती है।
(1) कंप्यूटर टेलीकांफ्रेंसिंग
(2) दृश्य टेलीकांफ्रेंसिंग
(3) श्रव्य टेलीकांफ्रेंसिंग

Thursday, 16 February 2017

एजुसेट क्या है ?

एजुसेट एक शैक्षिणिक उपग्रह है। इसे भारतीय संस्थान द्वारा सितंबर ,2004 में एक कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थापित क्या गया था । इसे शिक्षण सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से छोड़ा गया है। इससे भारत में दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को प्रभाव शाली ढंग से चलाने में सहायता मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रो के लिए शिक्षा का वैकल्पिक माध्यम मिलेगा। इसका दूसरा नाम "जी सैट- 3 भी है।

ई - शिक्षा क्या है?

ई-शिक्षा (ई-लर्निंग) को सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक समर्थित शिक्षा और अध्यापन के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो स्वाभाविक तौर पर क्रियात्मक होते हैं और जिनका उद्देश्य शिक्षार्थी के व्यक्तिगत अनुभव, अभ्यास और ज्ञान के सन्दर्भ में ज्ञान के निर्माण को प्रभावित करना है। सूचना एवं संचार प्रणालियां, चाहे इनमें नेटवर्क की व्यवस्था हो या न हो, शिक्षा प्रक्रिया को कार्यान्वित करने वाले विशेष माध्यम के रूप में अपनी सेवा प्रदान करती हैं

इन्टरनेट कनेक्शन्स के प्रकार


कंप्यूटर इंटरनेट नेटवर्क के प्रकार

इंटरनेट नेटवर्क के प्रकार उनके साइज (मशीनों की संख्या), डाटा ट्रांसफर स्पीड एवं उनकी पहुंच पर निर्भर करता है.

एक विशेष संस्था को जोड़ने वाले नेटवर्क को प्राइवेट नेटवर्क कहते हैं. नेटवर्क की तीन कैटेगरी होती है:

LAN (लोकल एरिया नेटवर्क )

MAN (मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क )

WAN (वाइड एरिया नेटवर्क)

नेटवर्क दो प्रकार के होते हैं:

TANs (टाइनी एरिया नेटवर्क) कनेक्शन में लैन (LANs) जैसा पर उससे छोटा होता है.(2 to 3 मशीनें),

CANs (कैम्पस एरिया नेटवर्क) एक तरीके से मैंन (MANs) जैसा होता है. (इसमें नेटवर्क के सभी लैन के बीच बैंडविड्थ (bandwidth) सीमित होती है.

लैन (LAN)

लैन (लोकल एरिया नेटवर्क)

यह ऐसा समूह है जो एक संस्थान के सभी कंप्यूटर को एक साथ जोड़ता है. यह सभी कंप्यूटर एक निश्चित क्षेत्रफल में एक साथ होते हैं और इन कंप्यूटर को जोड़ने के लिए एक ही तकनीक (इथरनेट) की सहायता ली जाती है.

लोकल एरिया नेटवर्क सबसे आसान एवं सहज नेटवर्क है. इस नेटवर्क में डाटा स्पीड इथरनेट नेटवर्क में लगभग 10 MBps एवं गीगाबाइट ईथरनेट पर लगभग 1GBps तक पहुंच सकती है. एक लोकल एरिया नेटवर्क 100 से लेकर 1000 कंप्यूटर को जोड़ सकता है.

अगर लैन नेटवर्क को ध्यान से देखा जाए तो सर्विस के आधार पर इसके दो अलग ऑपरेटिंग मोड हो सकते हैं:

एक "पियर टू पियर (peer-to-peer)" नेटवर्क में कम्युनिकेशन एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर के बीच बिना किसी मुख्य कंप्यूटर के भी स्थापित किया जा सकता है. इस प्रणाली में सभी कनेक्शन की भूमिका एक सामान होती है.

वहीं दूसरी ओर "क्लाइंट/सर्वर" व्यवस्था में एक मुख्य कंप्यूटर की व्यवस्था होती है जो बाकी सभी कंप्यूटर के बीच नेटवर्क सर्विस प्रदान करता है.

मैन (MAN)

एक बड़े भूभाग पर स्थित कई लैन नेटवर्क को एक साथ जोड़ने के लिए मैन यानी (मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्कs) का प्रयोग किया जाता है. यह एरिया कई किलोमीटर बड़े भूभाग में फैला हो सकता है. मैन की सहायता से इस भूभाग के दो रिमोट कंप्यूटर कम्युनिकेट कर सकते हैं.

मैन कई सारे स्विच अथवा राउटर से बना नेटवर्क है जो आपस में हाई-स्पीड फाइबर ऑप्टिकल तारों से जुड़ा होता है.

वैन (WAN)

जब भूभाग का क्षेत्रफल ज्यादा हो तो ऐसे कंप्यूटर लिंक को जोड़ने के लिए वैन (WAN) या वाइड एरिया नेटवर्क (एक्सटेंडेड नेटवर्क) की आवश्यकता पड़ती है यह एक बड़े भूभाग के लैन नेटवर्क को जोड़ता है.

इस नेटवर्क में कनेक्शन स्पीड लागत पर निर्भर करता है. एरिया बढ़ने के साथ लागत बढती है ओर स्पीड कम होती है.

वैन राउटर की सहायता से ऑपरेट होता है जो डाटा ट्रांसफर करने के लिए सबसे उचित रास्ता तय करता है.

दुनिया का सबसे मशहूर और बड़ा नेटवर्क इंटरनेट है.

शिक्षा में कंप्यूटर का विशेष महत्व

आपको तो पता ही होगा की बड़े बड़े कोलेजो में कंप्यूटर दवारा ही शिक्षा प्रदान कराइ जाती है और छोटे बच्चो के स्कूलों में भी कंप्यूटर के बारे में उन्हें पढ़ाया जाता है। इससे छोटी उम्र में ही बच्चे इसके बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकते है।

हमारे जीवन में कंप्यूटर का महत्व

ये तो आप सभी को पता है की आज पुरे विश्व में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण स्थान है| आज के समय में हर जगह कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता जा रहा है हर जगह चाहे शिक्षण संसथान हो या वैज्ञानिक अनुसंधान हो कंप्यूटर बहुत ही ज़रूरी हो गया है| बड़े बड़े हस्पतालों में भी आप देखते होंगें और आज कल इसकी लोकप्रियता बच्चो में कुछ ज़्यादा ही बढ़ रही है इसके इस्तेमाल से बच्चो का मनोरंजन भी होता है और ये उनकी पढ़ने में भी सहायक है। 

आइये कंप्यूटर की विशेषताएं जाने

(1) तेज़ गति - ये तो आप सभी को पता होगा की कंप्यूटर बहुत ही तेज़ गति से गणनाएं कर सकता है।  कंप्यूटर एक सेकंड में करोडो गणनाएं एक साथ कर सकता है कंप्यूटर के प्रोसेसर की जो स्पीड होती है उसको हर्ट्ज़ से मापा जाता है। कंप्यूटर एक स्वचालित उपकरण के रूप में कार्य करता है। जब एक बार उपयोगकर्ता कंप्यूटर को निर्देश दे देता है तो उसके बाद कंप्यूटर सारा कार्य अपने आप ही करता है,   फिर उसको कुछ भी बताने या निर्देश देने की ज़रूरत नहीं होती तथा इस दौरान इंसानी हस्तक्षेप की सम्भावना बहुत ही कम होती है| ये अपना काम बखूबी निभाता है।

(2) गलती  नहीं करता  कंप्यूटर बहुत तेज़ी से त्रुटीरहित गणनाएं कर सकता है| अगर कंप्यूटर को प्रयोग करने वाला कंप्यूटर में निर्देश देते समय गलती न करे तो कंप्यूटर सारी गणनाएं सही सही करता है| अगर गणना करते समय कोई त्रुटी पायी जाती है।  तो वह आपके कंप्यूटर की गलती नहीं होती वो आपकी गलती होती है।

(3) प्राइवेसी भी होती है कंप्यूटर में  एक विकल्प होता है प्राइवेसी जिसका इस्तेमाल करके कोई भी मनुष्य अपने प्राइवेट डेटा को कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकता है| कोई दूसरा व्यक्ति उसको नहीं देख सकता और ना ही उसे पा सकता है| आप पासवर्ड का प्रयोग करके ये सब कुछ कर सकते है।

(4)कुछ भी स्टोरेज कर सकते है कंप्यूटर में -  अनेको  सूचनाओं तथा डाटा का संग्रहण किया जा सकता है| आप इसमें कितना भी डेटा हो सभी सेव कर सकते है। हम डाटा तथा सूचनाओं को कई तरह से संग्रहण कर सकते है| इनमे कुछ बाहरी तथा कुछ आंतरिक होते है| जैसे, आज के समय में एक्सपेंडेबल  हार्ड  डिस्क का प्रयोग भी होने लगा है कंप्यूटर में राम, रोम में आप अपना इम्पोर्टेन्ट  डेटा को सेव कर सकते है।
(5)

कंप्यूटर

कंप्यूटर क्या है?
आज का युग कंप्यूटर का युग है। बिना कंप्यूटर के जीवन अधूरा है। कंप्यूटर क्या होता है? आप सभी को पता है की कंप्यूटर क्या होता है लेकिन इसके बारे में ऐसी बहुत सी बातें है जो आप नहीं जानते   क्या आप जानते  है की कंप्यूटर  का हिंदी नाम क्या है।  चलो आप को नहीं पता तो मै बता देता हूँ - संगणक। आज आप कंप्यूटर की सभी जरूरी चीजों को जानेंगे। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन या उपकरण होता है जो की हमारे इम्पोर्टेन्ट डेटा को हमारे निर्देशों को इनपुट के रूप में ग्रहण करके उनको सेव करता है इसे डेटा का भंडार भी कहा जाता है या फिर स्टोरेज डिवाइस, इसकी गति बहुत ही तेज़ होती है और ये अपने काम में कभी भी गलती नहीं करता ये अनेको प्रकार की गणना एक साथ भी कर सकता है।